फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers should vote in a fair manner: DM

अधिकारी निष्पक्ष होकर कराए मतदान : डीएम

Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Officers should vote in a fair manner: DM
- पुलिस लाइन में अधिकारियों संग की गई ब्रीफिंग
विज्ञापन

- अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में निष्पक्ष और पारदर्शी विधानसभा चुनाव कराने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन में जिलाधिकारी राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने तीनों विधानसभाओं के मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों की ब्रीफिंग की। डीएम ने दस फरवरी को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की है।

दस फरवरी को तीनों विधानसभाओं में 522 मतदान केंद्र के 1047 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव ने लोगों से दस फरवरी को अपने मतदान केंद्र पर मतदान करें और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। विधान सभा को देखते हुए मंगलवार को पुलिस लाइन में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस के अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की। इसमें निर्वाचन में लगे अधिकारियों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार जादौन, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed