{"_id":"6488c71a9076688ed10d7744","slug":"officers-reached-the-meeting-while-eating-tobacco-the-district-magistrate-got-angry-baghpat-news-c-28-1-bag1001-2242-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तंबाकू खाते हुए बैठक में पहुंचे अधिकारी तो जिलाधिकारी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तंबाकू खाते हुए बैठक में पहुंचे अधिकारी तो जिलाधिकारी भड़के
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बैठक में तंबाकू न खाने की दी नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तंबाकू खाने के शौकीन अधिकारियों के लिए भी परेशानी शुरू हो गई। क्योंकि कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान तंबाकू खाते हुए पहुंचने वाले ऐसे अधिकारी पर जिलाधिकारी सोमवार को भड़क गए। वहां अधिकारियों के मुंह खुलवाकर देखा गया कि वह तंबाकू तो नहीं खा रहे है। वहीं तंबाकू खाते मिले कृषि विभाग के एक अधिकारी को फटकार लगाई और दोबारा ऐसी हरकत करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बागपत के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार देर शाम हुई किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा बैठक चल रही थी। जहां जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को तंबाकू की बदबू आई। जिससे जिलाधिकारी ने आसपास बैठे कई अधिकारियों का मुंह खुलवाकर देखा। वहां कृषि विभाग के एक अधिकारी के मुंह में तंबाकू मिला जो बैठक में बैठकर तंबाकू खा रहे थे। जिस पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई और बैठक में तंबाकू खाने वाले अधिकारी को फटकार लगाई। जिसके बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ड्यूटी पर तंबाकू खाने वाले अधिकारियों को भी कार्रवाई की हिदायत दी। साथ ही एडीएम को कार्यालय में तंबाकू खाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कार्यालय परिसर में तंबाकू खाने वालों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सरकारी अफसरों, कर्मियों से लेकर आमजन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।