फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers and dealers are burping the morsel of the poor

अफसर और डीलर डकार रहे गरीबों का निवाला

Thu, 13 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Officers and dealers are burping the morsel of the poor
बागपत में राशन लेने के लिए लगी भीड़ - फोटो : BAGHPAT
बागपत। गरीबों का राशन भी डीलर और अफसर हजम कर रहे हैं। सभी कार्ड धारकों को दो-दो किलो राशन कम दिया जा रहा है। यह खुलासा तब हुआ, जब राशन लेकर कार्ड धारकों ने बाहर दुकान पर तुलवाया और वह सभी का एक से दो किलो तक कम निकला। कार्ड धारकों ने राशन डीलरों के यहां जांच कराने व सरकारी कर्मी की देखरेख में राशन बंटवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जिले में 483 दुकानों को राशन बांटने के लिए आवंटित किया हुआ है, जबकि चार दुकान अभी खाली चल रही हैं। यहां दो लाख तीन हजार 277 कार्ड धारक है, इनमें अंत्योदय के 7 हजार 883 कार्ड धारक और पात्र गृहस्थी के एक लाख 95 हजार 594 राशन कार्ड है।
विज्ञापन

इन राशन कार्ड में 9 लाख 17 हजार 940 यूनिट है और इस तरह आठ हजार मीट्रिक टन गेहूं व चावल हर महीने बांटने के लिए राशन डीलरों को मिल रहा है। मगर कार्ड धारकों को पूरा राशन नहीं दिया जाता है और किसी को एक तो किसी को दो किलो राशन कम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस तरह मिलता है राशन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को एक यूनिट पर पांच किलो चावल दिया जाना चाहिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को कार्ड पर 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल मिलता है। पात्र गृहस्थी वालों को एक यूनिट पर दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल मिलता है।
--
राशन लेकर बाहर दुकान पर तुलवाया
बागपत में राशन डीलर के यहां से राशन लेकर बाहर दुकान पर तुलवाया तो पता चला कि उनको कम राशन दिया जा रहा है। इस तरह बात फैली तो सभी कार्ड धारक बाहर राशन तुलवाने लगे, लेकिन किसी का राशन पूरा नहीं निकला और सभी का राशन एक से दो किलो कम था। पहले जिस दुकान पर राशन तुलवाया, वहां का तौल कांटा सही नहीं होने की बात कही जाने लगी तो अन्य दुकानों पर राशन तुलवाया गया। वहां भी सभी का राशन कम निकला। माता कॉलोनी की शम्मो को पांच यूनिट पर राशन मिला तो उसका राशन दो किलो कम निकला। अफसाना को चार यूनिट का राशन मिला और उसका एक किलो राशन कम निकला। हाजरा का आरोप है कि छह यूनिट कार्ड में होने पर राशन लिया था, लेकिन बाहर तौल कराने पर दो किलो कम निकला। माता कालोनी के मोहसीन को चार यूनिट पर मिला राशन भी दो किलो कम निकला।

--
समय-समय पर राशन की दुकान पर जाकर निरीक्षण किया जाता है। किसी राशन डीलर की इस तरह गड़बड़ी करने की शिकायत है, तो उसकी जांच कराई जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - केबी सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी

बागपत के यमुना रोड स्थित एक प्राइवेट दुकान में लगे कांटे में  दो किलो कम दिया गया राशन दिखाता माता

बागपत के यमुना रोड स्थित एक प्राइवेट दुकान में लगे कांटे में दो किलो कम दिया गया राशन दिखाता माता - फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed