{"_id":"64ee4294e18d00d4b406ad44","slug":"officer-forgot-to-grow-fodder-on-pasture-land-baghpat-news-c-28-1-bag1001-4658-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चारागाह की जमीन पर चारा उगाना भूले अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चारागाह की जमीन पर चारा उगाना भूले अफसर
विज्ञापन
बागपत। चारागाह की जमीन पर अफसर गोवंशों के लिए चारा उगाना ही भूल गए। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई और जिले के सभी बीडीओ को नोटिस जारी कर अगस्त माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी।
गोवंशों के लिए चारे की व्यवस्था करने के लिए शासन ने चारागाह की जमीन का इस्तेमाल करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद सभी बीडीओ को अगस्त माह में जमीन की जुताई कर चारे की बुवाई के निर्देश दिए गए। जिसकी समीक्षा में पांच ब्लऍकों में चारागाह की जमीन की स्थिति जस की तस मिली और वहां जुताई भी नहीं कराई गई। जिस पर डीएम ने बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, पिलाना, छपरौली, बिनौली बीडीओ को नोटिस जारी किया। साथ ही 31 अगस्त तक चारे की बुवाई नहीं करने पर अगस्त माह का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी।