फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Offensive tweet by creating fake account of Home Minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक ट्वीट किया

Sat, 12 Feb 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Offensive tweet by creating fake account of Home Minister Amit Shah
बागपत कोतवाली प्रभारी ने दर्ज कराया अज्ञात पर मुकदमा, जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में नेताओं के फर्जी एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक बातें सोशल मीडिया पर डाली जा रही है। पहले चौधरी जयंत सिंह का फर्जी एकाउंट बनाकर ट्वीट किए गए, वहीं अब गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक ट्वीट किया गया। इसमें कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने अपनी तरफ से अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाया गया और उससे जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस तरह से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यह मामला पुलिस अधिकारियों के सामने आया तो इसको गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने कोतवाली में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि फर्जी एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed