{"_id":"6207fa90a8a9b97a6e1a9b03","slug":"offensive-tweet-by-creating-fake-account-of-home-minister-amit-shah-baghpat-news-mrt576695063","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक ट्वीट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक ट्वीट किया
विज्ञापन
बागपत कोतवाली प्रभारी ने दर्ज कराया अज्ञात पर मुकदमा, जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में नेताओं के फर्जी एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक बातें सोशल मीडिया पर डाली जा रही है। पहले चौधरी जयंत सिंह का फर्जी एकाउंट बनाकर ट्वीट किए गए, वहीं अब गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक ट्वीट किया गया। इसमें कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने अपनी तरफ से अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाया गया और उससे जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस तरह से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यह मामला पुलिस अधिकारियों के सामने आया तो इसको गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने कोतवाली में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि फर्जी एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले का पता लगाया जाएगा।