फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now there will be monthly tests in secondary schools also

Baghpat News: अब माध्यमिक विद्यालयों में भी होंगे मासिक टेस्ट

Thu, 11 May 2023 07:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Now there will be monthly tests in secondary schools also
-पढ़ाई में कमजोर छात्रों पर दिया जाएगा ज्यादा ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई में कमजोर छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए मासिक टेस्ट कराए जाएंगे। साथ ही टेस्ट में कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। परिषद ने इस बार से शैक्षिक कैलेंडर में बदलाव कर विभाग के अधिकारियों को छात्रों का मासिक टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षा नीति में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नौवीं और दसवीं में बहुविक्लपी परीक्षा की तर्ज पर जहां अब 11वीं में भी बहुविकल्पी प्रश्नों को शामिल किया जा रहा है। वहीं विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए मासिक टेस्ट की व्यवस्था भी शुरू कराई जा रही है। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के मासिक टेस्ट कराने और टेस्ट में कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों पर अधिक ध्यान देने के लिए कहा गया है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि मासिक टेस्ट से छात्रों के शिक्षा स्तर में सुधार होगा। छात्रों के मासिक टेस्ट होने से उनके कौशल का विकास होगा और उनमें सीखने की क्षमता भी बढ़ेगी। परिषद के निर्देश मिलने पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed