फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now the inspection of council schools will be live

बवाल होते ही हाईवे पर मची भगदड़, यात्री भी गिरकर घायल

Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Now the inspection of council schools will be live
बागपत के लख्मीचंद पटवारी में मतगणना स्थल के पास पुलिस पर पथराव करने के बाद रालोद कार्यकर्ताओं पर - फोटो : BAGHPAT
नेशनल हाईवे पर हंगामा करते हुए मतगणना केंद्र की तरफ जाने लगे लोग, तब रोकने पर हुआ बवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मतगणना केंद्र के बाहर नेशनल हाईवे पर पथराव शुरू हुआ तो वहां भगदड़ मच गई। वहां केएमपी के पास से गुजर रहे यात्री भी भगदड़ में गिरकर घायल हो गए और उनमें महिला भी शामिल रही। पथराव करने वालों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठियां भांजीं और आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति को काबू में किया।
केएमपी के पास दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के किनारे रालोद कार्यकर्ताओं ने मतगणना को देखते हुए बुधवार देर शाम ही टेंट लगा दिया था। वहां बृहस्पतिवार सुबह मतगणना शुरू होने से पहले ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे और वहां दोपहर तक हजारों लोग पहुंच गए। वहां जब बड़ौत विधानसभा सीट पर जयवीर तोमर की काफी कम अंतर 315 मतों से हार की सूचना पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहां से कुछ लोग हंगामा करते हुए मतगणना केंद्र की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका तो पथराव शुरू कर दिया गया, जिससे वहां से गुजर रहे यात्रियों तक में भगदड़ मच गई। वहां पथराव के बीच से महिला यात्रियों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई तो वहां आसपास की दुकानें तुरंत बंद कर दी गई। करीब दो घंटे तक इस तरह ही हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई
ईपीई के पास से रालोद कार्यकर्ता जब हंगामा करते हुए मतगणना केंद्र की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता रुकने के लिए तैयार नहीं हुए और उनकी पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। इससे हंगामा बढ़ता चला गया। कार्यकर्ता मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आगे जाने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस भी उनको रोकने में लगी रही। इसके बाद पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी व डीएम ने खुद पहुंचकर संभाला मोर्चा
मतगणना केंद्र के बाहर बवाल शुरू हुआ तो पहले एएसपी व सीओ पहुंच गए। मगर, स्थिति बिगड़ने का पता चलने पर एसपी नीरज कुमार जादौन व डीएम राजकमल यादव ने खुद मोर्चा संभाला। एसपी नीरज कुमार जादौन ने चेतावनी देते हुए कहा कि जितने भी बुजुर्ग है, वह यहां से चले जाए, उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो जाएगी। इसके बाद भी बुजुर्ग नहीं गए तो एसपी ने वीडियो रिकार्डिंग शुरू करा दी। इसके बाद बुजुर्ग भी वहां से चले गए। एसपी ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि बवाल करने वाले सभी की पहचान करके मुकदमा होगा।

मतगणना केंद्र के बाहर बवाल करने वालों की वीडियो और फोटो के आधार पर पहचान कराई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिनकी भी पहचान होती है, उन सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed