{"_id":"61abb3c759521713c5544697","slug":"now-the-eastern-peripheral-expressway-will-be-lit-with-electric-lights-kahkra-news-mrt567619074","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इलेक्ट्रिक लाइटों से जगमगाएगा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इलेक्ट्रिक लाइटों से जगमगाएगा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे
विज्ञापन
बागपत :::: खेकड़ा में ईपीई पर सोलर लाइट के खंभे को हटाते एनएचएआई के कर्मचारी।
- फोटो : KAHKRA
सोलर प्लेट और बैटरी चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एनएचएआई ने शुरू की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सोलर पोल हटवाकर इलेक्ट्रिक पोल लगवाने शुरू कर दिए हैं। यह कवायद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर सोलर लाइटों की चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शुरू की गई है। अब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे इलेक्ट्रिक लाइटों से जगमग होगा।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे देश का सबसे हाईटेक एक्सप्रेस वे हैं। एक्सप्रेस वे पर एनएचएआई ने पथ प्रकाश के लिए सोलर लाइटें लगवाई थी। सोलर लाइटों से रात भर एक्सप्रेस वे जगमग रहता था। कुछ दिनों तक एक्सप्रेस वे सोलर लाइटों से जगमगाता रहा। इसके बाद चोरों ने पोल के साथ लगी सोलर प्लेट और बैटरियां चोरी करनी शुरू कर दी। कुछ दिनों में ही चोरों ने एक्सप्रेस वे से सैकड़ों सोलर प्लेट और बैटरी चोरी कर डाली। इस कारण एक्सप्रेस वे के ज्यादातर हिस्से में रात में अंधेरा छाया रहने लगा। एनएचएआई के कर्मचारियों ने चोरी की घटनाओं के संबंध में संबंधित क्षेत्र की पुलिस को सूचना भी दी। लेकिन पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा सकी। इससे चोर गिरोह के हौसले और बुलंद हो गए।
एनएचएआई ने चोरी की घटनाओं से निपटने के लिए एक्सप्रेस वे से सोलर लाइटें हटवाकर उनके स्थान पर इलेक्ट्रिक लाइट लगवाने का काम शुरू करा दिया है। एनएचएआई के कर्मचारियों ने शनिवार को एक्सप्रेस वे से खेकड़ा क्षेत्र में जेसीबी से सोलर पोल हटवाए। अब सोलर पोल के स्थान पर इलेक्ट्रिक पोल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
एनएचएआई के ठेकेदार कमलेश कुमार और प्रदीप कुमार ने बताया कि खेकड़ा, बागपत क्षेत्र में सोलर प्लेट और बैटरी चोरी कर ली गई है। इस कारण एनएचएआई को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इसे देखते हुए एक्सप्रेस वे पर सोलर लाइट के स्थान पर इलेक्ट्रिक लाइटें लगवाने का निर्णय किया गया है। इलेक्ट्रिक लाइटों से एक्सप्रेस वे अब रात भर जगमग रहेगा।