फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now retired personnel will handle the arrangements in roadways

अब रोडवेज में सेवानिवृत्त कर्मी संभालेंगे व्यवस्था

Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now retired personnel will handle the arrangements in roadways
निगम स्तर से आदेश के आने के बाद कर्मियों की कमी को दूर करने में जुटा बड़ौत डिपो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रोडवेज में सेवानिवृत्त कर्मचारी अब काम कर सकेंगे। बस संचालन से लेकर कार्यालय तक में काम की जिम्मेदारी निभाएंगे। निगम स्तर से आदेश आने के बाद सेवानिवृत्त कर्मियों से संपर्क कर रहे हैं। वेतन का भुगतान अलग-अलग स्लैब के हिसाब से किया जाएगा।

बड़ौत डिपो में निगम की 55 व अनुबंधित 39 बसें हैं। जिन पर 132 चालक व 165 परिचालक हैं। इस हिसाब से बसों के संचालन के लिए कर्मियों की संख्या काफी कम है। इस कारण कामकाज प्रभावित होता है। निगम स्तर से अपने सेवानिवृत्त कर्मियों पर भरोसा जताते हुए संविदा पर भर्ती करने की तैयार शुरू कर दी है। मानदेय को ग्रेड वेतन के आधार पर तय किया जाएगा। सबसे पहले बाबू, लेखा विभाग के कर्मियों को मौका दिया जाएगा। डिपो द्वारा कर्मियों को कमी दूर कर सेवानिवृत्त कर्मियों के सहारे व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इस मामले में स्टेशन प्रभारी नरेंद्र मान का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मियों को रखने का आदेश हो गया है। सेवानिवृत कर्मियों को रखने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed