फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now every month, history sheets will be verified

अब हर माह होगा हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन

Sun, 23 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now every month, history sheets will be verified
सत्यापन के बाद सूची भी अपडेट की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। तहसील क्षेत्र के हर थाने की पुलिस अब अपने यहां के हिस्ट्रीशीटरों, चोरों व लुटेरों व गैंगेस्टर का प्रत्येक माह सत्यापन करेगी। सत्यापन के बाद उनकी सूची हर माह अपडेट की जाएगी। सत्यापन में अगर अपराधी सक्रिय मिले तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, हर थाने पर हिस्ट्रीशीटरों, चेन स्नेचरों, चोरों, गैंगेस्टर व लुटेरों की सूची बनाई गई है। नियमानुसार पुलिस को इनका नियमित तौर पर समय समय पर सत्यापन करना होता है। ताकि यह पता चल सके कि ये वर्तमान समय में क्या कर रहे हैं। जीवित हैं या नहीं। क्या ये अभी भी अपराध में लिप्त हैं या नहीं। अगर ये अपराधी अपराध में लिप्त मिलते हैं तो पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी होती है। अगर कोई हिस्ट्रीशीटर मर गया हो या अपना कारोबार बदलकर ईमानदारी से जीवन जी रहा हो, तो उनका नाम सूची से हटा दिया जाता है। मगर, पुलिस की लापरवाही की वजह से देखने को मिलता है कि उसके पास हिस्ट्रीशीटरों के बारे में कोई अपडेट नहीं होता है। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार ने बताया कि बड़ौत कोतवाली पुलिस सहित क्षेत्र के थानाध्यक्षों को हर माह सत्यापन कर सूची अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed