फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice to Dharamshala and Banquet Hall on use of polythene

पॉलिथीन के प्रयोग पर धर्मशाला और बैंक्वेट हॉल को नोटिस

Fri, 31 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Notice to Dharamshala and Banquet Hall on use of polythene
पॉलिथीन के प्रयोग पर धर्मशाला और बैंक्वेट हॉल को नोटिस
विज्ञापन

बागपत। नगर की दो धर्मशालाओं और तीन बैंक्वेट हॉल को नगरपालिका ने अपशिष्ट में पॉलिथीन और थर्माकोल निकलने पर नोटिस भेजा है। स्थिति में सुधार नहीं होने पर 25000 रुपये के जुर्माने की चेतावनी दी गई है। ईओ ललित आर्य का कहना है कि निगरानी की जा रही है।

बृहस्पतिवार को ईओ ललित आर्य ने बताया कि नगर की दो धर्मशालाओं और तीन बैंक्वेट हॉल को नोटिस भेजे गए हैं। नगर पालिका ने निगरानी की तो पाया कि यहां से निकलने वाले अपशिष्ट में प्लास्टिक ओर थर्माकोल का लगातार प्रयोग किया जा रहा है। जबकि सरकार 15 जुलाई 2018 को ही दोनों चीजों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा चुकी है। धर्मशालाओं और बैंक्वेट हॉल मेें होने वाले आयोजनों में दोनों चीजों का प्रयोग किया जा रहा है। जिस कारण पत्र भेजकर चेतावनी दी गई है। यह भी कहा गया है कि अगर भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक और थर्माकोल का प्रयोग मिला तो 25000 रुपये का जुर्माना नगरपालिका की ओर से लगा दिया जाएगा। आर्य ने बताया कि पशु पालक और डेयरी संचालक अपशिष्ट को नगर की नालियों में बहा रहे हैं। नगर में मुनादी कराकर सबको चेतावनी दे दी गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ पालिका जुर्माने की कार्रवाई करेगी। पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट ने कहा कि नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए पहल की जा रही है। इसके लिए यह जरूरी है कि लोग सहयोग करें। पालिका के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक कर रहे हैं। दुकानदारों और व्यापारियों से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed