{"_id":"5fb6b6d78ebc3e9bc567cc3b","slug":"notice-attached-for-attachment-of-house-of-seven-accused-including-bjp-leader-padam-kashyap-baghpat-news-mrt511705124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पदम कश्यप सहित सात आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पदम कश्यप सहित सात आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन
बासौली में नोटिस चस्पा करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BAGHPAT
बासौली कांड में फरार चल रहे दोनों पक्षों के सातों आरोपी, पुलिस ने मुनादी भी कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। थाना पुलिस ने बासौली गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों पक्षों के सात लोगों के घरों में कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इनमें शामली में भाजपा नेता पदम कश्यप और उसके दो भाई भी शामिल है।
थाना प्रभारी हेमेद्र बालियान ने बताया कि एक जून को बासौली गांव में पदम के बेटे शेखर की हत्या कर दी गई थी। इसमें दो हमलावर रचित निवासी सूप व सचिन निवासी दोघट मारे गये थे। पदम ने नौ लोगों को नामजद और 22 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र निवासी दोघट ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन माह बाद पुलिस ने मामले में नामजद पांच लोगों को जेल भेज दिया था जबकि दोनों पक्षों के नामजद चार आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था।
बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुनादी कराकर दोनों पक्षों के फरार चल रहे सात आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। इनमें एक पक्ष के शामली में भाजपा नेता पदम कश्यप पुत्र आलम कश्यप व उसके दो भाई सतबीर कश्यप, बिरजू कश्यप जबकि दूसरे पक्ष के मोहित पुत्र कृष्णपाल, हिमांशु पुत्र राजकुमार, विशाल पुत्र सुशील व नितिन पुत्र राजकुमार शामिल है।