फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Not huge in Khekra, small effigy of Ravana will be burnt

खेकड़ा में विशाल नहीं, छोटे रावण के पुतले का होगा दहन

Sat, 24 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Not huge in Khekra, small effigy of Ravana will be burnt
खेकड़ा। अनुमति न मिलने के कारण खेकड़ा नगर में इस वर्ष रावण के विशाल पुतले का दहन नहीं होगा। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण नगर स्थित गांधी प्याऊ पर होने वाली रामलीला की प्रशासन ने अनुमति तो दे दी थी। लेकिन दशहरा पर रावण पुतले के दहन की अनुमति नहीं दी। परंपरा को कायम रखने के लिए श्रीरामलीला कमेटी ने छोटा रावण का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर में काठा मार्ग स्थित रामलीला मैदान में विशाल मेले के रूप में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। रावण के पुतलों का दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में नगरवासी पहुंचते थे। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, डायरेक्टर उमेश शर्मा ने बताया कि शासन प्रशासन ने रामलीला मंचन की अनुमति देकर भगवान राम के कार्य को पूर्ण करने में सहयोग किया है। प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही कार्य पूर्ण किए जाएंगे। परंपराओं को कायम रखते हुए नगर में गांधी प्याऊ रामलीला मंचन स्थल पर मिनी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed