{"_id":"6138fac68ebc3edacc1bb756","slug":"non-teaching-staff-picket-at-jivini-office-baghpat-news-mrt555262366","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जिविनि कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जिविनि कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना दिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में मांगों को शीघ्र पूरा करने व मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद पांचाल ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने योग्य कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति का प्रावधान बनाने, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा का लाभ, राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्ति के समय अवकाश का नगदीकरण, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटाने, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रबंध समिति एवं विद्यालय स्तर पर समस्त समितियों में भागीदारी देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 50 प्रतिशत पदोन्नति, मृतक आश्रित की नियुक्ति निर्धारित अवधि में कराने की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों शोषण किया जा रहा है। प्रांतीय मंत्री वीरसैन ने कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक हटाने की मांग की। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने में योगेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रवींद्र शर्मा, अनिरुद्ध, अशोक कुमार, रवि कुमार, सचिन कुमार, राजकुमार यादव, रमेश चंद वर्मा, तेजपाल सिंह, सतीश कुमार, मनोज कुमार, गजेंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार, विजय शंकर, नरेश कुमार मौजूद रहे।