फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nodal officers will hand over the report of Gaushalas in Lucknow

Baghpat News: गोशालाओं की रिपोर्ट लखनऊ में सौंपेगे नोडल अधिकारी

Sat, 08 Apr 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers will hand over the report of Gaushalas in Lucknow
खेकड़ा/रटौल। नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश शुक्रवार को जिले का तीन दिवसीय भ्रमण कर वापस लौट गए। जिले की गोशाला में मिली कमियों की रिपोर्ट लखनऊ में अधिकारियों को सौपेंगे। उधर निरीक्षण में नोडल अधिकारी को इब्राहिमपुर माजरा गांव की गोशाला गहराई में मिली। जहां बरसात में जलभराव की समस्या को लेकर मिट्टी भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी और विशेष सचिव अरुण प्रकाश और पशुपालन के नोडल अधिकारी डाॅ. अरुण कुुमार सचान ने शुक्रवार को खेकड़ा व रटौल की गोशाला का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने गोवंश को फूलमाला पहनाकर हरा चारा खिलाया। उन्होंने गोवंशों की अच्छे ढंग से देखभाल करने और समय पर चारा डालने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होने भूसा, खल और चोकर का स्टाॅक देखा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित, गोशाला के रखवाले अमरीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके उपरांत रटौल की गोशाला में नोडल अधिकारी ने गोशाला में चारा की सुविधा समेत अन्य व्यवस्थाएं देखी। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम इब्राहिमपुर माजरा गांव की गोशाला देखी जो तालाब में बनी मिली। गोवंशों की संख्या भी कम मिली। नोडल अधिकारी ने बरसात से पहले मिट्टी भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय भ्रमण के बाद नोडल अधिकारी वापस लौट गए। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश चंद्रा, अधिशासी अधिकारी विरज सिह त्रिपाठी, डा. नेहा सिंह, डा. रवीश कसाना, डा. सुशील कुमार मौजूद रहे।
- तीन दिन में नहीं पकड़वाए गोवंश
नोडल अधिकारी व विशेष सचिव तीन दिन बागपत में रहे और गोशालाओं का निरीक्षण किया। लेकिन पशुपालन विभाग की तरफ से सड़कों और खेतों में घूम रहे एक भी छुट्टा गोवंश को नहीं पकड़वाया। इस मामले में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमेश चंद्रा ने बताया कि शनिवार को बागपत में अभियान चलाकर गोवंश पकड़वाए जाएंगे।
- सिसाना समेत कई गोशालाओं में मिली कमियां
सिसाना गांव की गोशाला में जलभराव की समस्या मिली और गोशाला के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार गुजरते मिले। इसके अलावा कई गोशालाओं में पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या भी मिली।

--
समय से खरीद लें भूसा
पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी ने सभी व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है। समय से ही पशुओं के लिए भूसा खरीद लें। अगर पहले भूसा नहीं खरीदा गया तो बाद में महंगा भूसा खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed