फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nodal officers nominated for vaccination

अब भी नहीं संभले तो झेलनी पड़ेंगी पाबंदियां

Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers nominated for vaccination
- 600 से ज्यादा संक्रमित है जिले में, अभी जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना गाइडलाइन का पालन न करना लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जिन जिलों में एक्टिव केस 600 से अधिक है, उनमें कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में कोई छूट नहीं दी गई है। बागपत में अभी भी एक्टिव केस 600 से ज्यादा है। यहीं वजह है कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार जिले को कोरोना कर्फ्यू से राहत नहीं मिलेगी। मगर, जिस तरह की लापरवाही दिखाई दे रही है, उससे हालात बिगड़ भी सकते हैं।
कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर शासन ने प्रदेशभर में कोरोना कर्फ्यू घोषित कर दिया था। पुलिस प्रशासन की ओर से जिले भर में संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने लोगों को रोजमर्रा के सामान की खरीददारी के लिए सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की थी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आह्वान और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद बाजारों में लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है और पाबंदियां और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

इसी महीने पहली तारीख को 368 केस मिले थे
यह एक तरह से दुखद भी है कि इसी महीने एक तारीख को जिले में रिकार्ड 368 केस मिले थे। इसी महीने में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में नौ लोगों की मौत हुई थी। कोरोना की दोनों लहरों में यह आंकड़ा अभी तक सबसे ज्यादा है। अब संक्रमितों की संख्या कम होने लगी तो लोग फिर से लापरवाही करने लगे हैं। जो पूरे जिले के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रोजाना काट रही चालान
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों का पुलिस रोजाना चालान काट रही है। एक दिन में 700-800 तक चालान काटे गए। कई बार चोरी छिपे दुकान खोलने वालों को हवालात में भी डाला। इसके बाद भी कुछ व्यापारी और आम लोग जान की परवाह नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जिले में कोरोना के केस और बढ़ सकते हैं। को कोरोना कर्फ्यू का दंश और भी झेलना पड़ सकता है।
जिले में कोरोना केस कम हो रहे हैं। लोग नियमों का ठीक से पालन करें तो बागपत को भी कोरोना कर्फ्यू से राहत मिल जाएगी। - राजकमल यादव, डीएम बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed