फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nodal officers nominated for vaccination

टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी नामित किए

Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers nominated for vaccination
एक जून से लगेगा 18 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में एक जून से 18 से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए लाभार्थी को आयु प्रमाण पत्र और रजिस्ट्रेशन का ओटीपी के साथ केंद्रों पर पहुंचना होगा। डीएम राजकमल यादव ने इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सभी सीएचसी अधीक्षकों को नोडल अधिकारी नामित कर दिए है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक जून से विशेष कैंप लगाकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए ब्लॉक स्तर पर स्थान चयनित कर सीएचसी अधीक्षकों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एक जून से बागपत ब्लॉक में एसपीसी डिग्री कालेज, बड़ौत में जैन डिग्री कालेज, खेकड़ा में नगर पालिका कार्यालय, पिलाना में नगर पंचायत कार्यालय अमीनगर सराय, बिनौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा और छपरौली ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमाला में विशेष कैंप लगाया जाएगा। सभी केंद्रों के लिए संबधित ब्लॉक के सीएचसी अधीक्षकों को टीकाकरण का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बागपत में डॉ विभाष राजपूत, बड़ौत में डॉ. विजय, खेकड़ा में डॉ. ताहिर, बिनौली में डॉ. अतुल बंसल, पिलाना में डॉ. सुधीर कुमार, छपरौली में डॉ. राजकमल को टीकाकरण का नोडल नामित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने सभी नामित नोडल अधिकारियों को एक जून से शुरू होने वाले टीकाकरण संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने टीकाकरण में कोई भी लापरवाही न बरतने व कोविड गाइड लाइन के आधार पर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed