फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No rounds will have to be made to amend the mark sheet

अंकपत्र में संशोधन के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

Thu, 30 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
No rounds will have to be made to amend the mark sheet
अंकपत्र में संशोधन के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड से परीक्षा पास कर चुके छात्र-छात्राओं को अंक पत्रों में संशोधन कराने के लिए बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के अंक पत्रों में संशोधन कराने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों को दी है। कालेज के प्रधानाचार्य अंक पत्र में त्रुटियों की जांच कर संशोधन कराएंगे। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
यूपी बोर्ड के अंकपत्र छात्र के नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि की त्रुटि ठीक कराने के लिए छात्र-छात्राओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। छात्र-छात्रा अंकपत्र में त्रुटि होने पर अपने कॉलेज के प्रधानाचार्य को अवगत कराएंगे। कालेज के प्रधानाचार्य त्रुटि की जांच करेंगे। छात्र के अंकपत्र में संशोधन की आवश्यकता होने पर प्रधानाचार्य संशोधन के लिए यूपी बोर्ड को भेजेंगे और इसके उपरांत बोर्ड कार्यालय से छात्र का संशोधित अंकपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि अंकपत्र में गलती होने पर उसे सुधरवाने के लिए छात्र-छात्राओं को बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। छात्रों के अंकपत्र की त्रुटियों को प्रधानाचार्य संशोधन करेंगे। सभी प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed