{"_id":"612921c08ebc3e0b044387bf","slug":"no-female-doctor-at-chc-patients-returning-disappointed-baraut-news-mrt5536282101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर महिला चिकित्सक नहीं, मायूस लौट रहीं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर महिला चिकित्सक नहीं, मायूस लौट रहीं मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी पर महिला चिकित्सक नहीं, मायूस लौट रहीं मरीज
बड़ौत। सीएचसी पर पिछले डेढ़ माह से महिला चिकित्सक न होने के कारण महिला मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं बिना इलाज कराए सीएचसी से मायूस लौट रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लापरवाही व अनदेखी का खामियाजा सीएचसी से जुड़े 65 गांवों की महिला मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सीएचसी पर दो महिला चिकित्सक डा. शहजमानी और डा. अजिका खान की तैनाती थी। डा. शहजमानी का गत माह बावली पीएचसी पर स्थानांतरण हो गया। जबकि डा. अजिका खान छुट्टी पर चल रही हैं। अब सीएचसी पर एक भी महिला चिकित्सक नहीं है।
ये बोलीं मरीज
शबनम ने बताया कि वह एक सप्ताह से खून की जांच कराने के लिए आ रही है, लेकिन जांच नहीं हो रही है। आरती ने कहा कि एलर्जी हो गई है, जिसके इलाज के लिए 15 दिनों से सीएचसी के चक्कर काट रही हूं। लेकिन न तो चिकित्सक मिलते हैं और न बिना चिकित्सक के पर्चे के दवाइयां। राजेश्वरी का कहना है कि एक माह से पेट में दर्द है। कई बार मेडिकल स्टोरों से दवाइयां भी खाईं, लेकिन आराम नहीं लग रहा। अब छह दिनों से सीएचसी आ रही हूं, लेकिन महिला चिकित्सक नहीं मिल रही है। रीना का कहना है कि 20 दिन मुझे व मेरे बेटे शौर्य को बुखार है। रोज आ रही हूं, लेकिन चिकित्सक नहीं है। आज भी सुबह से सीएचसी पर बैठी हूं। लेकिन कोई पूछने वाला भी नहीं है।
विज्ञापन
ये बोले सीएचसी अधीक्षक
सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार का कहना है कि फिलहाल सीएचसी पर महिला चिकित्सक नहीं है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।