{"_id":"6022d3358ebc3e4a5e7c09a1","slug":"no-eligible-person-should-remain-deprived-of-housing-dm-baghpat-news-mrt5244388169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी पात्र आवास से नहीं रहना चाहिए वंचित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी पात्र आवास से नहीं रहना चाहिए वंचित : डीएम
विज्ञापन
डीएम ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने मंगलवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण के निकायों की बैठक ली। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व मलिन बस्ती विकास योजना और रटौल नगर पंचायत में योजनाओं को शुरू करने पर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कोई भी पात्र आवास से वंचित नहीं रहना चाहिए।
डूडा की अधिकारी रजनी पुंडीर ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत मुख्यालय पर 4431 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष 91 फीसदी कार्य हो गया है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत बागपत के नगरीय क्षेत्र में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग व नाला निर्माण के कायों का अनुमोदन किया जा चुका है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में स्व-रोजगार, व्यक्तिगत ऋण में बागपत व बड़ौत पालिका का लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। नवसर्जित नगर पंचायत रटौल में जिला नगरीय विकास अभिकरण की योजनाओं को संचालित करने का अनुमोदन लिया जा चुका है।
बैठक में नगर पालिका चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट, ईओ ललित आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, सीओ बड़ौत आलोक कुमार, सीओ बागपत ओमपाल सिंह मौजूद रहे।