फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No criminal should remain out of jail: ADG

जेल से बाहर न रहे कोई भी अपराधी: एडीजी

Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
No criminal should remain out of jail: ADG
एडीजी राजीव सभरवाल ने की अपराध की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। एडीजी ने कई लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी व्यक्त की। ऐसी विवेचनाओं को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी अपराधी जेल से बाहर न रहें। अपराध, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि डकैती, लूट, हत्या के मामलों में वांछितों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। टॉप-10 बदमाशों पर नजर रखी जाएं। जिला बदर और हिस्ट्रीशीटरों की भी निगरानी की जाएं। पॉस्को एक्ट व अन्य गंभीर मामलों में प्रभावी कार्रवाई और पैरवी होनी चाहिए। कोरोना गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन कराया जाए। समीक्षा बैठक में एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्र सीओ अनुज मिश्रा, सीओ युवराज सिंह, सीओ आलोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीजी के आदेशों को भी हवा में उड़ा रही बागपत पुलिस
बागपत। युवती से दुष्कर्म और थाने में फट्टों से पीटने के मामले में पुलिस एडीजी के आदेश को भी गंभीरता से नहीं ले रही है। एडीजी के आदेश पर दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक सहित एक दरोगा और महिला कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरोगा और महिला सिपाही को बचाते हुए एफआर लगाकर क्लीन चिट दे दी। पीड़िता के फर्जी बयान दर्ज कर मामले में एफआर लगा दी। पुलिस ने कई बार पीड़िता को 164 के बयानों के लिए बुलाया। मगर, बयान नहीं कराए। इस मामले में चार महिलाओं समेत 10 आरोपी अभी खुले घूम रहे हैं। उन्हें जान का खतरा है। बुधवार को परिजन दोबारा एडीजी राजीव सभरवाल से मिले थे। उन्होंने मामले की दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनामी बदमाश घर में घुसकर दे रहा जान की धमकी
बागपत। ककड़ीपुर निवासी अंकित पुत्र देशपाल ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 26 मई को सुबह के समय रमाला मिल पर एक नाई की दुकान पर बाल कटवाकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो मोटर साइकिल पर पांच लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। रमाला पुलिस ने रोहित पुत्र सोहनवीर, मोहित पुत्र सोहनवीर, राजन पुत्र नरेंद्र, आर्य पुत्र प्रवेंद्र, विकास पुत्र शौकिंद्र निवासी माजरा रोड शामली के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर दी थी। इससे अपराधियों को ओर हौसले बुलंद हो गए। इसमें से शामली जिले का एक इनामी बदमाश है। उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसने जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। एसपी अभिषेक सिंह ने सीओ बड़ौत आलोक सिंह को घटना की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed