{"_id":"60dcb3748ebc3e22246ade90","slug":"no-clue-of-fake-rld-candidate-yet-baghpat-news-mrt5452081157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रालोद प्रत्याशी का अभी तक सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी रालोद प्रत्याशी का अभी तक सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की ओर से रिपोर्ट भी अभी तक दर्ज नहीं कराई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता देवी का नामांकन वापस लेने वाली महिला के बारे में अभी तक भी प्रशासन पता नहीं लगा सका है। प्रशासन की इस चूक पर अभी तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को रालोद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल इस मामले में कार्रवाई के लिए अधिकारियों से भी मिलेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में मंगलवार को नामांकन वापसी का दिन था। मेरठ नंबर की स्विफ्ट गाड़ी में तीन महिला और एक युवक जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय पहुंचे। एक महिला ने खुद को रालोद प्रत्याशी ममता देवी बताते हुए नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद मीडिया से बचते हुए तेजी से निकल गए। इस घटनाक्रम के बाद रालोद नेताओं ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद प्रशासन बैकफुट पर आ गया। ममता का पर्चा बहाल करने की घोषणा की गई और मामले की जांच कराकर फर्जी प्रत्याशी बनकर आई महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। मगर, अभी तक महिला के बारे में प्रशासन कोई सुराग नहीं तलाश पाया है। इस मामले में कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।