फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No clue found of abducted girl, warning of movement

अगवा युवती का नहीं मिला सुराग, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 20 Jan 2020 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
No clue found of abducted girl, warning of movement
अगवा युवती का नहीं मिला सुराग, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बड़ौत। हिंदू जागरण मंच बागपत के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री के नेतृत्व में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें इलाके में एक माह पहले युवती के अपहरण के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई में लापरवाही बरते जाने पर आक्रोश जताया गया। दरअसल, कैराना के पास गांव में दूसरे संप्रदाय का जिल्फाम नामक युवक जनसेवा केंद्र चलाता था। आरोपी युवक एक गांव में मामा के यहां आई युवती को अगवा कर ले गया। पीड़ित परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना के एक माह बीत चुके हैं लेकिन पुलिस युवती को बरामद नहीं कर पाई है। इसको लेकर बैठक में आक्रोरश जताया गया।

जिला अध्यक्ष व प्रांत कार्यकरिणी सदस्य मधुसूदन शास्त्री ने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर भी प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। पुलिस को जल्द इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। हिंदू जागरण मंच के युवा वाहिनी के प्रांत मंत्री अंकित बड़ोली ने कहा कि युवती को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। इकाई के जिला अध्यक्ष नितिन जैन ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर युवती बरामद नहीं की गई तो हिंदू जागरण मंच प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द इस पर कार्रवाई करने की अपील की। साथ आरोपी गिरफ्तारी की मांग की। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष जयकुमार तोमर, श्योवीर सिंह, हरेंद्र बालियान, नितिन गोस्वामी, पुनीत वर्मा, सुनील मान, अमन शर्मा, अजय नरवाल, रकम सोलंकी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed