फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No certified copy of decision on Muslim side, could not appeal

Baghpat News: मुस्लिम पक्ष पर नहीं फैसले की प्रमाणित कॉपी, नहीं कर सके अपील

Fri, 09 Feb 2024 03:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 09 Feb 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
No certified copy of decision on Muslim side, could not appeal
बागपत। बरनावा में महाभारत कालीन लाक्षागृह पर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम न्यायालय के फैसले को लेकर मुस्लिम पक्ष बृहस्पतिवार को अपील करने पहुंचा। लेकिन उनके पास न्यायालय की प्रमाणित कॉपी और डिक्री न होने के कारण अपील नहीं हो सकी। जिससे वकील ने उनको लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। फैसले की प्रमाणित कॉपी व डिक्री मिलने के बाद ही मुस्लिम पक्ष की ओर से अपील की जाएगी।
विज्ञापन

बरनावा में मुस्लिम पक्ष के मुकीम खान की तरफ से एक अप्रैल 1970 को बरनावा में प्राचीन टीले पर शेख बदरुद्दीन की मजार व कब्रिस्तान होने का दावा करते हुए खसरा संख्या 3377 की 36 बीघा 6 बिस्से 8 बिस्वांसी जमीन पर मालिकाना हक को याचिका दायर की गई थी। जिसमें उसको ऐतिहासिक टीला महाभारत कालीन लाक्षागृह मानते हुए वहां गुफा व शिव मंदिर के अवशेष होने की बात कहते हुए न्यायाधीश शिवम द्विवेदी ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

इसके वादी मुकीम खान की मौत हो चुकी है, अब मुस्लिम पक्ष के वादी खालिद खान हैं और इसमें पैरोकार इरशाद मुन्ना हैं। इस मामले में बृहस्पतिवार को अपर जिला न्यायालय में फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए इरशाद मुन्ना, मौलाना मुरसलीम, शाहिद कुरैशी, अय्यूब खान बागपत कचहरी में पहुंचे। वहां अपने अधिवक्ता शाहिद अली से अपील करने को लेकर बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता शाहिद अली ने बताया कि अपील करने के लिए न्यायालय के फैसले की प्रमाणित कॉपी और उसकी डिक्री की जरूरत होगी। उसके बाद ही अपील की जा सकेगी। इसलिए पहले उनको लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। अधिवक्ता ने बताया कि उनमें मिलने के बाद न्यायालय में अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed