फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No alliance with any party in the state: Lallu

सूबे में किसी भी दल से गठबंधन नहीं : लल्लू

Mon, 29 Nov 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
No alliance with any party in the state: Lallu
जन संवाद कार्यक्रम के तहत बागपत पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने पुरा महादेव में किया जलाभिषेक
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हर सीट से आवेदन आए, स्क्रीनिंग पूरी होते ही पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी
भाजपा, सपा, बसपा से जनता का मोहभंग, सरकार पर नौकरी नहीं देने के लिए खुद पर्चा लीक कराने का आरोप लगाया
फोटो छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बालैनी/अमीनगर सराय। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उनकी पार्टी सूबे में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं होगा, बल्कि हर सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए प्रदेश से करीब सात हजार आवेदन आए हैं। उनकी स्क्रीनिंग चल रही है। इसके पूरे होते ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। वह सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम के तहत बागपत पहुंचे है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जन संवाद कार्यक्रम बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया। बालैनी में जन संवाद के बाद वह अमीनगर सराय, डौला समेत कई जगह रुके और लोगों से बातचीत की गई। वहां से बागपत पहुंचे लल्लू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव में पार्टी चालीस फीसदी महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारकर आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस व्यक्ति को पहचान दी है और वह उसका साथ छोडक़र जा रहा है। उसका कारण लाठी व मुकदमे से डरना व लालच है। कांग्रेस का सच्चा सिपाही आज भी पार्टी के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस युवाओं को रोजगार, किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय से कराने, गन्ना मूल्य 400 रुपये करने आदि वादों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा व बसपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। इनके शासन में सभी का उत्पीड़न हुआ। टीईटी का पेपर लीक होने को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी को रोजगार नहीं देना चाहती है। इसलिए टीईटी का पेपर लीक कराया गया। उन्होंने पार्टी को किसानों के हर फैसले के साथ रहने का दावा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. युनूस चौधरी, अनिल देव त्यागी, राकेश शर्मा, भगवती देवी, राजेंद्र चौहान, योगेश प्रधान, दीपक शर्मा, रामेंद्र कुमार, राहुल राणा, राजकुमार, वीर सिंह, सुरेंद्र राणा, शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed