फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Niwada's team first in Kho-Kho competition

खो-खो प्रतियोगिता में निवाड़ा की टीम प्रथम

Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Niwada's team first in Kho-Kho competition
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दम दिखाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की दौड़ और खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा की टीम प्रथम रहीं।
प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहर नगर के रिजवान प्रथम व निवाड़ा के वसीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर की शिल्पी एवं नाजरीन ने प्रथम और दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सिसाना का नीतीश प्रथम व निवाड़ा का कुणाल दूसरे जबकि बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा की फिजा प्रथम व गौरीपुर की छात्रा नाजरीन दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर का आकाश प्रथम व प्राथमिक विद्यालय सिसाना का छात्र देवांश दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा की फिजा प्रथम व गौरीपुर जवाहर नगर की शिवानी दूसरे स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तर की सौ मीटर दौड़ में सलमान प्रथम, अक्षित दूसरे और बालिका वर्ग में इकरा प्रथम व इलमा दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में समीर प्रथम, रितिक दूसरे और बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम व तान्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में इमरान ने प्रथम व रितिक दूसरे व बालिका वर्ग में शिफा प्रथम व मंतशा दूसरे स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर की लंबी कूद में इमरान ने प्रथम व नीतीश दूसरे स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक स्तर की लंबी कूद में अफान प्रथम व इजहार दूसरे व बालिका वर्ग में सानिया प्रथम व दूसरे स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की ऊंची कूद में समीर प्रथम व रितिक दूसरे व बालिका वर्ग में प्रिया ने प्रथम व मंतशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संकुल शिक्षक अमित गोयल, रीना कुमारी, मनोज कुमारी, खेल प्रशिक्षक महेंद्र सिंह चौहान, शिमला रानी, राकेश कुमारी, स्नेहा, पिंकी तोमर, मोनिका तेजान, सत्येंद्र, सीमा चौहान, रीना खोकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed