{"_id":"612fb0c88ebc3e31e47f3ede","slug":"nitin-tomar-s-puneri-paltan-bids-61-lakhs-baraut-news-mrt5543343141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर की पुनेरी पल्टन टीम ने लगाई 61 लाख की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर की पुनेरी पल्टन टीम ने लगाई 61 लाख की बोली
विज्ञापन
कब्बडी मैच के दौरान एक्शन में नितिन तोमर का फाइल फोटो।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर में प्रो कबड्डी लीग-8 का मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। प्रो-कबड्डी लीग सीजन-8 के लिए पुनेरी पल्टन टीम ने मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर की 61 लाख की बोली गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने नितिन का गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय किया।
मलकपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नितिन तोमर बचपन से ही कबड्डी के शौकीन रहे हैं। पहले स्कूल, फिर जिला और प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व किया। 2016 में अहमदाबाद में ईरान के साथ खेले गए वर्ल्ड कप में करो या मरो की स्थिति मेें नितिन ने शानदार प्रदर्शन से विपक्षी टीम को चित किया और देश को जीत दिलाई। नितिन इसे अपने जीवन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मानते हैं। प्रो कबड्डी लीग सीजन-8 के लिए पुनेरी पल्टन टीम की ओर से नितिन को 61 लाख में खरीदे जाने से पिता जितेंद्र तोमर समेत परिवार के अन्य सदस्यों व ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
1.20 करोड़ की लगी थी बोली
नितिन तोमर की प्रो-कबड्डी लीग केे सीजन-7 में पुनेरी पल्टन टीम ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। जबकि प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-6 में इसी टीम ने उनकी बोली एक करोड़ 15 लाख रुपये की लगाई थी। नितिन तोमर ने बताया लीग दिसंबर में होने की संभावना है।
विज्ञापन
इस तरह लगी विभिन्न टीम ने लगाई नितिन तोमर की बोली
टीम सीजन बोली
पुनेरी पल्टन आठ 61 लाख
पुुनेरी पल्टन सात 1.20 करोड़
पुनेरी पल्टन छह 1.15 करोड़
यूपी योद्धा पांच 93 लाख
पुुनेरी पल्टन चार 17 लाख
बंगाल वॉरियर्स तीन 07 लाख