फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nitin Tomar and Akash Valmiki received Laxman Award

नितिन तोमर व आकाश वाल्मीकि को मिला लक्ष्मण पुरस्कार

Sun, 24 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nitin Tomar and Akash Valmiki received Laxman Award
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों के परिजनों ने बांटे लड्डू, मनाई खुशियां
बड़ौत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जनपद के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर और दिव्यांग शूटर आकाश वाल्मीकि को प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान लक्ष्मण अवार्ड देकर सम्मानित किया। इससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों के गांवों में लड्डू बांटे गए।

लखनऊ में रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह दोनों खिलाड़ियों नितिन तोमर और आकाश वाल्मीकि को लक्ष्मण अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्य के अलावा खेल मंत्री, शिक्षा मंत्री व कृषि मंत्री भी मौजूद रहे। लक्ष्मण अवार्ड मिलने के बाद दोनों खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए। फोन पर बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उधर, दोनों खिलाड़ियों के सम्मानित होते ही मलकपुर और खेड़की गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। खेड़की में आकाश वाल्मीकि के परिजनों ने गांव मेें मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई। मलकपुर गांव में नितिन तोमर के पिता जितेंद्र ने भी ग्रामीणों को मिठाई बांटी। ग्रामीणों ने दोनों खिलाड़ियों के गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed