फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nine people, including two former heads and retired teacher, died due to fever

बुखार से दो पूर्व प्रधानों व रिटायर्ड शिक्षक समेत नौ लोगों की मौत

Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nine people, including two former heads and retired teacher, died due to fever
दोघट। ग्राम निरपुड़ा के पूर्व प्रधान महिपाल सिंह का बुधवार की रात में बुखार के कारण निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। गांव में तीन बार प्रधान रहे और इस बार भी प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। उनकी मृत्यु पर कृष्णपाल प्रधान, सूबेदार प्रताप सिंह, इकबाल सिंह राणा, मास्टर राम कुमार, निश्चय राणा, जगपाल सिंह, तेजपाल सिंह, सत्यवीर राणा आदि ने दुख व्यक्त किया। बुखार के चलते झुंडपुर में भी एक महिला की मृत्यु हो गई है। ग्राम निरपुड़ा, भडल, तमेला गढ़ी, दाहा में बुखार का जबरदस्त प्रकोप चल रहा है घर-घर में बुखार से पीड़ित लोग होम आइसोलेट है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान अंबे प्रकाश जाटव के निधन से गांव में शोक की लहर
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन, जिलाध्यक्ष जगपाल सिह तेवतिया ने किया शोक प्रकट
चांदीनगर। रटौल निवासी 70 वर्षीय समाजसेवी और पूर्व प्रधान अंबे जाटव प्रधान का निधन हो गया। क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की अलख जगाने वाले और गांव के भाईचारे के लिए उन्हें हमेशा जाना जाएगा। तीन दिन से बुखार से पीड़ित अंबे प्रकाश की तबियत खराब होने पर उन्हें बड़ौत के आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिजन ऑक्सीजन की कमी के चलते उनकी मौत होना बता रहे हैं। अंबे प्रकाश के पुत्र दिनेश ने बताया गांव में भी जब पिता की तबियत खराब थी तो ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। उनकी मौत का समाचार मिलते ही गांव मे शोक की लहर दौड़ गई। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जयंत और पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन व बागपत रालोद के जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया ने उनकी मौत के बाद दुख व्यक्त किया। क्षेत्र में हमेशा शांति, अमन व भाईचारे के लिए वह जाने जाते थे।
विज्ञापन

तेहरवीं में हवन करने नहीं पहुंचा कोई पंडित
दोघट। ग्राम तमेला गढ़ी में सुंदर नामक व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। पहले भी यहां पर करोना से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी हैं। इसमें आज एक की तेहरवीं थी। तेहरवीं का यज्ञ करने के लिए कोई भी पंडित मृतक के घर नहीं गया। मास्टर सुरेश राणा, पामी प्रधान, देवेंद्र प्रधान आदि ने गांव में सैनिटाइजेशन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगौली तगा, विनयपुर, शरफाबाद गांव में बुखार के चलते मौत
चांदीनगर। बुखार व कोरोना संक्रमण के चलते क्षेत्र में हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सिंगौली तगा निवासी 28 वर्षीय बबली पत्नी अमित को पिछले तीन दिनों से बुखार था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे दिल्ली के रोहिणी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बुधवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं सिंगौली तगा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला उर्मिला पत्नी पूरण की भी बृहस्पतिवार को बुखार के चलते मौत हो गई। वह पिछले 4 दिन से बुखार से पीड़ित थी। बुधवार देर रात तीन दिन से बुखार से पीड़ित युवक विनयपुर गांव निवासी 30 वर्षीय कामिल पुत्र रहीसुदद्ीन की बुखार के चलते मौत हो गई। शरफाबाद निवासी टीटू पुत्र श्रीचंद 32 वर्ष की भी दो दिन पहले बुखार के चलते मौत हो गई थी।
बुखार से सेवानिवृत्त शिक्षक सहित दो की मौत
फोटो- बड़ौत से आएगा
बिनौली। बुखार के चलते बिनौली में 36 वर्षीय किसान और पिचौकरा में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई।
पिचौकरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक उदयबीर सिंह उम्र 82 वर्ष को गत एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। हालत ज्यादा बिगड़ जाने पर परिवार के लोगों ने नोएडा के शिवालिक अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बिनौली में मनवीर धामा उम्र 36 पुत्र राजकुमार धामा को विगत दो दिन बुखार आया था। परिजन उसका मेरठ के केएमसी व आरोग्य अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और मृत्यु हो गई।

कोरोना संक्रमित डिग्री कॉलेज के प्रबंधक समेत दो की मौत
बागपत/अमीनगर सराय। सरूरपुर स्थित योगीनाथ डिग्री कॉलेज के प्रबंधक संजीव कुमार की कोरोना से मौत हो गई। वह तीन-चार दिन से बीमार थे। बृहस्पतिवार को कोविड अस्पताल सरूरपुर में उनकी मृत्यु हो गई। कस्बा सराय में व्यापारी राकेश जैन कोराना पॉजिटिव थे। उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed