फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nine people going to pray in Chhaprauli sued

छपरौली में नमाज पढने गए पांच लोगों पर मुकदमा

Fri, 17 Apr 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Nine people going to pray in Chhaprauli sued
बागपत/ छपरौली। जुमे पर नगर से लेकर देहात तक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। धार्मिक स्थलों के पास पुलिस तैनात रही। मुस्लिम समाज के लोगों से अपने घरों में नमाज अदा करने का आह्वान किया गया। छपरौली में नमाज पढ़ने मस्जिद पहुंचे नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीएम अमित कुमार, एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ ओमपाल सिंह, एएसपी अनिल कुमार, कोतवाल अरविंद कुमार, कानूनगो राजकुमार चौधरी ने पुलिस बल के साथ नगर में यमुना रोड, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, पुराना कस्बा, ईदगाह, कोर्ट रोड़ सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर मार्च निकालकर लोगों को अपने घरों में जुमे की नमाज अदा करने का आह्वान किया। उधर छपरौली कस्बे की मदीना मस्जिद में पांच लोग नमाज पढ़ते हुए मिले। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कस्बे की मदीना मस्जिद में नौ लोगों को नमाज पढ़ते हुए पकड़ा है। पुलिस ने सभी के खिलाफ 188 में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed