फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nine hours power cut, People bothered

नौ घंटे बत्ती गुल, बिलबिलाए लोग

Fri, 06 Oct 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 06 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nine hours power cut, People bothered
बागपत के विद्युत उपकेंद्र पर फाल्ट ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजलीघर पर रखे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते शहर की आपूर्ति आठ घंटे प्रभावित रही। उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति नहीं होने से मरीज परेशान हुए। शिकायत की गई तो यहां जनरेटर चलाया गया। बिजलीघर से जुड़े देहात क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति शुरू कर दी गई, लेकिन देर रात पूरी तरह ट्रांसफार्मर पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।  
विज्ञापन


शहर के मेरठ रोड स्थित 132 केवीए के बिजलीघर में  बृहस्पतिवार को एक ट्रांसफार्मर में सुबह करीब 10 बजे खराबी आ गई। इससे शहर के अधिकतर हिस्से की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। ऊर्जा निगम की ट्रांसमिशन की टीम पहुंची और ट्रांसफार्मर में आई तकनीकि खराबी ठीक करने में जुट गई। टीम देर रात तक खराबी ठीक करने में जुटी रही।
विज्ञापन


शाम सात बजे आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन अभी तक व्यवस्था पूरी तरह से बहाल नहीं  हुई है। इस कारण करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं आने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर में पानी की सप्लाई बाधित हुई। जिससे कई मोहल्लों के लोग परेशान हो गए। जिला चिकित्सालय की बत्ती गुल होने की वजह से यहां मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ी। मरीजों की शिकायत के बाद यहां जनरेटर से आपूर्ति कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एक्सईएन राजवीर सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। अभी ट्रांसफार्मर पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास चल रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ बीएल कुशवाहा का कहना है कि आपूर्ति बाधित रही, जिससे परेशानी हुई।


पशुआें के चारे की समस्या, पानी नहीं मिला ः बागपत। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी की वजह से शहर में पानी की आपूर्ति बाधित रही। इनवर्टर डाउन हो गए। उधर, चारे की मशीनें नहीं चल सकी। ट्योढ़ी बिजलीघर से जुड़े फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, सरूरपुर कलां गांव के लोग भी परेशान रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed