फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nikay Chunav UP: Baghpat BSP Candidate Bathed With Milk, Video Goes Viral

Baghpat Nikay Chunav: फिल्म 'नायक' के अनिल कपूर के अंदाज में दूध से नहलाया गया बसपा प्रत्याशी, वीडियो वायरल

Tue, 09 May 2023 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/ बड़ौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/ बड़ौत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 May 2023 11:37 AM IST
सार

निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें तेज हैं। वहीं प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता को लुभाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटे हैं। बड़ौत में सोमवार देर रात बसपा समर्थकों ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी को दूध से नहला दिया।

विज्ञापन
Nikay Chunav UP: Baghpat BSP Candidate Bathed With Milk, Video Goes Viral
प्रत्याशी को दूध से नहलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी क्षेत्र की जनता को लुभाने के लिए नए नए पैंतरे अपना रहे हैं। बड़ौत में चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान सोमवार रात बसपा समर्थकों ने बॉलीवुड फिल्म नायक के अभिनेता अनिल कपूर की तरह बसपा से प्रत्याशी को दूध से नहला डाला। 

विज्ञापन


बताया गया कि मुकेश उपाध्याय बड़ौत नगर पालिका परिषद से बहुजन समाज पार्टी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी है। सोमवार रात को वह चुनाव प्रचार कर रहे थे इसी दौरान समर्थकों ने कई लीटर दूध से उनका दुग्धाभिषेक किया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रशासन ने दस और 11 मई का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि निकाय चुनाव में मतदान कर्मियों को जाने और ले जाने के लिए स्कूल वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। चुनाव को देखते हुए दस व 11 मई को शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 

यह भी पढ़ें: Baghpat News: आधी आबादी बोली- पढ़ा-लिखा और विकास को प्राथमिकता देने वाला होना चाहिए चेयरमैन

नगर पालिकाओं व पंचायतों में यह है स्थिति
तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 149 वार्ड के लिए 103 मतदान केंद्रों में 294 बूथ बनाए गए हैं, जहां 267886 मतदाता मतदान करेंगे। यहां 37 संवेदनशील, 13 अति संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। मतदान कराने के लिए जिले को 14 जोन और व 44 सेक्टर में बांटा गया है और उनपर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

एडीएम प्रतिपाल चौहान और एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि 11 मई को निकाय का मतदान कराया जाएगा। उन्होंने खेकड़ा में मतगणना स्थल लख्मीचंद पटवारी कालेज का निरीक्षण किया।

इसके अलावा मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखीं। इसके खेकड़ा तहसील के मतगणना स्थल गुड मंडी का भी निरीक्षण किया। जहां कुछ व्यवस्थाएं अधूरी मिली, जिसे पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed