फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NHM workers strike continues, health services getting affected

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी, प्रभावित हो रही स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
NHM workers strike continues, health services getting affected
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर बागपत जिला अस्पताल में धरना- प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : BAGHPAT
- पांच ब्लॉक में प्रभावित हो रहा कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को भी कर्मियों की हड़ताल का सबसे अधिक असर कोरोनारोधी टीकाकरण पर पड़ा। बिनौली ब्लॉक को छोड़कर अन्य पांच ब्लॉक में कोरोना टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने नियमितीकरण व स्थायीकरण करने, खाली पदों का सृजन करने, वेतन पॉलिसी एवं वेतन विसंगति को दूर कर एक समान वेतन देने, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण करने, आउटसोर्स नीति के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मियों को समय से वेतन दिलाने, आयुष्मान योजना के तहत कर्मचारियों को बीमा का लाभ प्रदान करने, आशा का मानदेय निर्धारित करने की मांग को लेकर धरना दे रहे है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। इससे कोरोना टीकाकरण व स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। हड़ताल में ललित कुमार, अंकित, विनीत, मनीष पांडेय, ललित सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि कर्मियों की हड़ताल से बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, पिलाना और छपरौली ब्लॉक में सबसे अधिक टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

हड़ताल के साथ टीकाकरण में सहयोग करने के निर्देश
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि कर्मियों की मांगे राज्य स्तर की है। तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण जरूरी है। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने और हड़ताल के साथ-साथ टीकाकरण में सहयोग करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे मरीज
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के कारण जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। उपचार के लिए आए मरीज इधर-उधर भटकते रहे। चिकित्सकों और स्टाफ नर्स ने लोगों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed