{"_id":"613e459b8ebc3e83b54131e7","slug":"nhai-started-filling-pits-in-sisana-baghpat-news-mrt5558900116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसाना में एनएचएआई ने गड्ढे भरने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसाना में एनएचएआई ने गड्ढे भरने शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे वन-वे किया
बारिश के कारण सड़क में हो गए थे गहरे गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बारिश के कारण दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में पानी भरा होने से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए थे। इनमें से एक गड्ढे को शनिवार को भरवा दिया गया था, जबकि एनएचएआई ने रविवार को अन्य गड्ढे भरवाने के लिए काम शुरू कराया। सड़क को पूरी तरह से ठीक करने के लिए नेशनल हाईवे को दिनभर वन-वे किया गया।
जिले में लगातार बारिश होने के कारण नेशनल हाईवे पर सिसाना में कई फुट तक पानी भरा हुआ था। इससे सड़क भी पूरी तरह से टूट गई थी और अब उसमें गहरे गड्ढे होने से वाहन फंसने शुरू हो गए थे। शनिवार को करीब 100 से ज्यादा वाहन फंसे थे। एक गड्ढा शनिवार को भरवाया गया था, जबकि बारिश बंद होने पर रविवार को पहले एक तरफ का पानी निकाला गया। उसके बाद नेशनल हाईवे को वन-वे करके बागपत से बड़ौत की तरफ जाने वाली सड़क के गड्ढे भरने का काम रविवार को दिनभर किया गया। गड्ढे भरे जाने से वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।