{"_id":"61993163d01be33d0e293e6d","slug":"nhai-engineers-took-samples-from-epe-kahkra-news-mrt5656560182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई के इंजीनियरों ने ईपीई से लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई पर सडक की गुणवत्ता की जांच के लिए सैम्पल लेते एनएचएआई के कर्मचारी
- फोटो : KAHKRA
Link Copied
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) की सीमेंटेड सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए एनएचएआई के इंजीनियरों ने शनिवार को सैंपल लिए। मवीकलां टोल नाके से हिंडन नदी पुल तक कई जगह से सीमेंटेड सड़क के सैंपल लिए। सभी सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे का शुभारंभ वर्ष 2018 में हुआ था। तब निर्माता कंपनी ने बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन कुछ महीनों बाद ही एक्सप्रेस वे की सीमेंटेड सड़क जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने लगी थी। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि निर्माता कंपनी ने करीब दो माह पूर्व क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई थी। एनएचएआई ने सड़क की गुणवत्ता की जांच शुरू करा दी है। शनिवार को एनएचएआई के इंजीनियरों कमलकांत और अरुण कुमार ने टीम के साथ मवीकलां टोल नाके से हिंडन नदी पुल तक कई जगह से सीमेंटेड सड़क के सैंपल लिए। टीम इंचार्ज कमलकांत ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए लैब में भिजवाया जाएगा। यदि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं पाया गया तो संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।