फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NGT orders flying apart

एनजीटी के आदेशों की उड़ रही धज्जियां  

Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
NGT orders flying apart
गांव किशनपुर गांव में खराब हैंडपंप से पानी भरती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में कृष्णा व हिंडन नदी के तटों पर बसे गांवों में प्रदूषित जल के बढ़ते दुष्परिणामों को देखते हुए एनजीटी ने गांवों में पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के आदेश दिए हैं, लेकिन प्रशासनिक अफसर खुलेआम इन आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बागपत में चिह्नित अधिकांश गांवों मेें पीने के लिए पेयजल नहीं पहुंच रहा है। मजबूरन लोगों को एनजीटी द्वारा चिह्नित किए गए प्रदूषित हैंडपंपों का पानी सेवन करना पड़ रहा है। इस वजह से रोजाना दर्जनों लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि ग्राम सचिव सहित अन्य विभागीय अफसरों से पेयजल के लिए सैकड़ों शिकायतें की जा चुकी है, लेकिन अफसरों की नींद नहीं टूट रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
विज्ञापन


कभी कलकल बहने वाली कृष्णा और हिंडन अब उन गांव के लिए काल बन गई है, जो इनके तटों पर बसे हुए हैं। दोनों नदियों के प्रदूषित जल से सैकड़ों गांव प्रभावित हो रहे थे। इस कारण गांवों मेें विकलांगता, कैंसर, अपंगता आदि मामले सामने आ रहे थे। एनजीटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अफसरों को फटकार लगाई तो उनमें हड़कंप मच गया। एनजीटी के आदेशों पर डीएम हृदय शंकर तिवारी की देखरेख मेें बड़ौत ब्लाक के अशरफाबाद थल, किशनपुर, बराल, बिजरौल, बिनौली ब्लाक के ईदरीशपुर, आदमपुर, मांगरौली, बेगमाबाद गढ़ी आदि सहित कई गांवों में पेयजल की टंकी भेजी गई। गांव मेें पेयजल ग्रामीणों को बांटा गया, लेकिन मात्र कुछ दिनों के लिए। आलम यह है कि अब पिछले एक सप्ताह से बड़ौत व बिनौली ब्लाक में किशनपुर, बराल, अशरफाबाद थल, ईदरीशपुर,आदमपुर, मांगरौली, बेगमाबाद गढ़ी आदि सहित दर्जनों गांवों में पीने के लिए पेयजल नहीं पहुंच रहा है। मजबूर लोगों को उन हैंडपंपों का ही प्रदूषित पानी पीना पड़ रहा है, जिन्हें उखाड़ने के आदेश एनजीटी ने दे रखे हैं। 

विज्ञापन

 

अमर उजाला की टीम ने शनिवार को जब किशनपुर गांव का हाल जाना तो वहां पर एक हैंडपंप पर दर्जनों महिलाओं व पुरुषों की पानी लेने के लिए लाइन लगी हुई थी। वहां, पर मौजूद राजू पुत्र श्याम सिंह (61 वर्ष), लोकेंद्र पुत्र शीतल, संतोष पत्नी रोहताश व बिमला पत्नी धर्मवीर का कहना था कि गांव में शुद्ध पेयजल की जानकारी अखबार के माध्यम से पता चली थी। लेकिन आज तक एक बार भी गांव में शुद्ध पेयजल नहीं पहुंचा। बताया कि मोहल्ले में मात्र एक हैंडपंप है, जिस पर 110 परिवार के लोग पानी भरते हैं, लेकिन एनजीटी ने इससे भी उखाड़ने के आदेश दे रखे हैं। मोहल्ले के बालकिशन, राजवीर, रोशन, बिटटू, प्रेम, आनंद, संजीव, शिवकुमार, जयकुमार, फतेह सिंह ने बताया कि शुद्ध पेयजल अभी तक आया नहीं, अब इसी हैंडपंप से निकलने वाले दूषित पानी को ही पीना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पानी के सेवन से रोजाना कम से कम एक दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ रहे हैं। अभी भी गांव का कल्लू, संजीव, प्रवीण, पूनम, जगवती, राजवीरी, कल्लो, ओमवती बीमार पड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह का कहना है कि गांव मेें पानी नहीं पहुंच रहा है। शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। डीपीआरओ उपेंद्र ने आरोपों को निराधार बताते हुए कह कि सभी गांव में पानी पहुंच रहा है। चार-पांच गांवों ही ऐसे है, जहां पर पानी पहुंचाने में दिक्कतें हो रही है। ग्राम सचिव सुनीता ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि सभी गांवों में पानी पहुंच रहा है।


 

डीपीआरओ उपेंद्र ने आरोपों को निराधार बताते हुए कह कि सभी गांव में पानी पहुंच रहा है। चार-पांच गांवों ही ऐसे है, जहां पर पानी पहुंचाने में दिक्कतें हो रही है। ग्राम सचिव सुनीता ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि सभी गांवों में पानी पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed