फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   next target is 2024 Lok Sabha elections, farmers will show their anger says Naresh Tikait

भाकियू का एलान: अगला लक्ष्य 2024 का लोकसभा चुनाव, नरेश टिकैत बोले- किसान दिखाएंगे अपना गुस्सा

Sat, 12 Aug 2023 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Aug 2023 01:33 PM IST
सार

दोघट कस्बे में पत्रकारों से रूबरू हुए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू का अगला कदम 2024 का लोकसभा चुनाव होगा, जिसमें किसान अपना  गुस्सा दिखाएंगे। कहा कि देश में एक ही राष्ट्रीय पार्टी बनानी चाहिए।

विज्ञापन
next target is 2024 Lok Sabha elections, farmers will show their anger says Naresh Tikait
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव है, जिसमें किसान अपना ग़ुस्सा दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि देश में एक ही राष्ट्रीय पार्टी होनी चाहिए। सभी पार्टियों से अच्छे-अच्छे नेताओं को चुनकर एक पार्टी बन जाएं तो खर्च भी कम होंगे। जिस गठबंधन में इंडिया शब्द का इस्तेमाल किया गया हो वह अच्छा ही होगा। बड़ा सोच विचार कर इसका नाम रखा गया है। 

विज्ञापन


दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। कृषि यंत्र ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहन श्रेणी में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: चलती ट्रेन में युवक पर दनादन बरसाए थप्पड़, तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश टिकैत बोले कि दस साल में ट्रैक्टर का कुछ नहीं बिगड़ा। ट्रैक्टर को कृषि यंत्र में शामिल किया जाए। गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है। यमुना, हिंडन, कृष्णा व अन्य नदियों में बढ़े जलस्तर से बर्बाद हुई किसानों की फसलों एवं मकानों के नुकसान की भरपाई सरकार को करनी होगी।

तहसील स्तर पर टीम गठित कर नुकसान का आंकलन कराकर किसान राहत कोष से इसकी भरपाई अति शीघ्र की जाए। भाकियू का अगला कदम 2024 का चुनाव भी है। किसान अपना गुस्सा चुनाव में उतारेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों की सरकार से बड़ी नाराजगी है। सरकार अपने एक भी वायदे पर खरी नहीं उतरी। पहले की सरकार से हर मुद्दे पर आमने सामने बैठकर बातचीत होती थी। उनकी बातें मानी जाती थी। भाजपा ने किसानों को बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed