फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   New insurance scheme will start for teachers

शिक्षकों के लिए शुरू होगी नई बीमा योजना, पांच सौ रुपये प्रतिमाह में मिलेगा पांच लाख का बीमा

Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
New insurance scheme will start for teachers
पांच सौ रुपये प्रतिमाह में मिलेगा पांच लाख का बीमा
विज्ञापन

शासन स्तर पर चल रही तैयारी, शासनादेश जारी होने पर शुरू की जाएगी कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षकों के लिए अब नई बीमा योजना शुरू करने की तैयारी है। शिक्षकों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह में पांच लाख रुपये का बीमा देने की तैयारी है। शासन स्तर पर शिक्षक संघ की मांग पर नई बीमा स्कीम को लेकर तैयारी चल रही है। शासनादेश जारी होते ही शिक्षकों के खातों से बीमा राशि की कटौती शुरू की जाएगी।
शिक्षकों को पुरानी बीमा योजना अंतर्गत एक लाख रुपये का बीमा दिया जाता था। शिक्षक संघ और शिक्षक काफी समय से बीमा राशि बढ़ाने की मांग उठा रहे थे। अब जल्द ही शिक्षकों की मांग पूरी होने की संभावना है। शिक्षकों के लिए नई पॉलिसी जारी करने की तैयारी की जा रही है। अब बीमा योजना अंतर्गत शिक्षकों के खातों से प्रतिमाह पांच सौ रुपये की कटौती कर उन्हें पांच लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक इस योजना को लेकर शासनादेश जारी नहीं हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाकार कुलदीप गोस्वामी ने बताया कि शासन स्तर पर शिक्षकों की बीमा राशि बढ़ाने की तैयारी चल रही है। फिलहाल उनके खातों से पुरानी स्कीम के आधार पर ही कटौती की जा रही है। शासनादेश जारी होते ही नई कटौती शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1900 शिक्षकों को मिलेगा फायदा
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि जिन शिक्षकों के खातों से बीमा राशि की कटौती की जा रही है। इस कटौती से शिक्षकों को एक लाख रुपये कर बीमा दिया जाता है। संघ काफी समय से शिक्षकों को दी जाने वाली धनराशि की बढ़ोतरी की मांग कर रहा था। यदि योजना लागू हुई तो जिले के लगभग 1900 शिक्षकों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed