फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neither the son's body was found nor the killers were caught

Baghpat News: बेटे का न शव मिला, न हत्या करने वाले पकड़े गए

Wed, 08 Jan 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Neither the son's body was found nor the killers were caught
मेरठ के लिए भी--
विज्ञापन

-बसी गांव में बुलाकर की गई थी मेरठ जिले के छुर गांव के हिमांशु की हत्या
-हिमांशु के पिता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई बेटे का शव बरामद करने की गुहार
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बसी गांव में गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए मेरठ जिले के छुर निवासी हिमांशु के पिता ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ पहुंचकर एसपी से शिकायत की। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे की हत्या के नौ दिन बाद भी शव बरामद नहीं हो सका और हत्या के मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार नहीं किए गए।

छुर गांव के धीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे हिमांशु को बसी गांव में बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी और ठिकाने लगाने के लिए हिंडन नदी में शव फेंक दिया। इस मामले में खेकड़ा कोतवाली में साले बेटे अक्षय फौजी, बिट्टू उनके साथी चिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी संदीप उर्फ चिंटू को भी गिरफ्तार कर लिया। धीर सिंह ने बताया कि घटना के नौ दिन बाद भी बेटे का शव बरामद नहीं किया जा सका और मुख्य हत्यारोपी अक्षय फौजी और उसका भाई बिट्टू फरार हैं। एसपी ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजकुमार, बबलू, बिल्लू, हरपाल, सेंसरपाल, सुरेश, ओमपाल सिंह, कर्मवीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed