फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neither mask nor sanitizer, social distance is also forgotten

न मास्क और न सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंस भी भूले यात्री

Sat, 22 Aug 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Neither mask nor sanitizer, social distance is also forgotten
बड़ौत में दिल्ली बस स्टैन्ड पर बस में लगी भीड़। - फोटो : BARAUT
बस अड्डा परिसर और बसों की सीटों से गायब हो रहे हैं गोल निशान
विज्ञापन

यात्रियों के चेहरे से मास्क भी गायब, सैनिटाइजर से भी बनायी दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लेकिन रोडवेज बसों में लोग कोरोना को भूले नजर आ रहे हैं। इसको लेकर रोडवेज विभाग भी गंभीर नहीं दिख रहा है। रोडवेज बस अड्डा परिसर हो या फिर बसों के अंदर। कहीं पर भी यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं। विभाग की तरफ से भी कोई संदेश नहीं दिया जा रहा है। न तो यात्रियों को मास्क पहनने के लिए बाध्य किया जा रहा है और न ही सभी की जांच थर्मल स्केनर से की जा रही है। जिसके कारण कोरोना संक्रमण की स्थिति विस्फोटक हो सकती है। शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने रोडवेज बस अड्डा ही नहीं बल्कि बसों में भी सोशल डिस्टेंस का जायजा लिया। तो पाया कि बस चालक, परिचालक सहित 70 प्रतिशत यात्री बगैर मास्क के बसों में यात्रा कर रहे हैं।
सोशल डिस्टेंस, मास्क और सैनिटाइजर जरूरी
- बड़ौत डिपो में 71 बसें परिवहन निगम और 45 बसें अनुबंधित है। जो बड़ौत से विभिन्न मार्गों पर चलती हैं। जिनमें प्रतिदिन सैंकड़ों लोग यात्रा करते हैं। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार बस स्टैंड परिसर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कर्मचारी व यात्रियों को दो गज की दूरी बनाकर खड़े होना होगा। इसके लिए गोल चिन्ह भी बनाए गए थे। इसी प्रकार बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एक सीट पर एक ही यात्री को बैठने की अनुमति है। यानी खाली रहने वाली सीट पर निशान भी बनाए गए थे। अब हालात ऐेसे बन चुके है। यहां न तो निशान रहे और न ही सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है। विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भी नियमों को तोड़ रहे हैं। बसों में यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन

थर्मल स्केनिंग में खानापूर्ति
- यात्रियों के बसों में सफर से पहले थर्मल स्केनर से यात्री का तापमान लिया जाना बेहद जरूरी है। विभाग ने बस परिचालक को मशीनें भी दी हुई हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। काफी परिचालक खानापूर्ति कर रहे हैं। यह स्थित बसों में ही नहीं बल्कि बस अड्डों पर भी देखी जा रही है। इसके अलावा रोडवेज व प्राइवेट बसों में स्टाफ खुद बिना मास्क व हैंड सेनिटाइजिंग के बसों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से इन स्थानों के लिए दौड़ रही हैं बस
- बडौत से शामली, बागपत, लोनी, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, छपरौली, अमीननगर सराय, मेरठ।
- बिना मास्क के यात्रियों को बसों में न चढ़ाने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका है। थैमल स्कीनिंग भी कराई जा रही है, यदि लापरवाही हो रही है तो औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।--- नरेन्द्र मान, प्रभारी संचालक डिपो बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed