फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neha and Saurabh won the competition

प्रतियोगिता में नेहा व सौरभ ने मारी बाजी

Thu, 17 Feb 2022 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
Neha and Saurabh won the competition
बड़ौत के श्रीराम शिक्षा मंदिर इण्टर कॉलेज में परीक्षा देते बच्चे। - फोटो : BARAUT
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई विज्ञान प्रतियोगिता
विज्ञापन

बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विज्ञान विषय पर प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूवर्क भाग लिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि विज्ञान विषय की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इसलिए छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए गहनता से अध्ययन कराया जाता है। साथ ही समय-समय पर विषय पर प्रतियोगिता होती हैं। विभागाध्यक्ष प्रवीण राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्ग बांटे गए। जूनियर वर्ग में कक्षा सात, कक्षा आठ व सीनियर वर्ग में कक्षा नौ व दस को शामिल किया गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कक्षा नौ की नेहा प्रथम, अंजलि द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में कक्षा सात के सौरभ ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय व अक्षय ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं को डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed