फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Negotiations failed between labor union representative and mill management

मजदूर यूनियन प्रतिनिधि व मिल प्रबंधन के बीच वार्ता विफल

Fri, 21 Oct 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Negotiations failed between labor union representative and mill management
मलकपुर मिल में धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बृहस्पतिवार को मेरठ के उप श्रमायुक्त कार्यालय पर मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि व मिल प्रबंधन के बीच घंटों वार्ता हुई, लेकिन वार्ता के दौरान कोई सकारात्मक हल नहीं निकला। नतीजन बृहस्पतिवार को भी कर्मचारियों का आठवें दिन धरना जारी रहा।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारियों और मिल प्रबंधन के बीच एक समझौता हुआ था जिसका पालन नहीं हुआ है। ऊपर से यूनियन के चार सदस्यों को मिल प्रबंधन द्वारा हटा दिया गया जिनकी बहाली भी अभी तक नहीं हो पाई है। कर्मचारियों ने बताया कि अगस्त माह का वेतन, वेतन वृद्धि एरियर के साथ देने का वादा था, लेकिन मिल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया। पांच से 10 साल पुराने लगभग 50-60 कर्मचारियों को ठेकेदारी के तहत डाल दिया गया जोकि लेबर कानून का उल्लंघन है। इसके अलावा मिल प्रबंधन ने कर्मचारियों पर किए गए मुकदमों को वापस लेने की बात कही थी। उधर, कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आगामी 31 अक्तूबर से मिल सत्र शुरू होने पर संशय है। इस संबंध में मिल के अध्याशी विपिन चौधरी ने बताया कि हड़ताली मजदूरों की मेरठ उप श्रमायुक्त के साथ उनके कार्यालय में शुक्रवार को उनकी बैठक हुई। इस बैठक में कोई हल नहीं निकल पाया। मिल की तरफ से कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा गया है और उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराएं जाने का आश्वासन गया है, लेकिन कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं है। 31 अक्तूबर से पेराई सत्र शुरू होना है। यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटते तो ऐसे में मिल चलाने के लिए अब उनके पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उधर कर्मचारियों का कहना है कि अपनी मांग पूरी कराकर ही मिल में काम पर लौटेंगे। हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों में यूनियन के अध्यक्ष नटवर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, मोहन कुमार, हरिमोहन, बलराम, सूरज बली आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed