{"_id":"6a18984579a4bd5a0f026bf4","slug":"ncc-cadets-tncc-cadets-taught-map-readingaught-map-reading-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-152470-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एनसीसी कैडेट्स को मानचित्र का अध्ययन करना सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एनसीसी कैडेट्स को मानचित्र का अध्ययन करना सिखाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में 74वीं एनसीसी बटालियन का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। बृहस्पतिवार को इस शिविर में 350 कैडेट्स को मानचित्र का अध्ययन करने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें फील्ड क्राफ्ट के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
यह प्रशिक्षण बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ सक्सेना के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में एनसीसी से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। सुबह के सत्र में कैडेट्स को योगासन का अभ्यास कराया गया। उन्हें योग के विभिन्न फायदों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसके बाद फील्ड क्राफ्ट के सिद्धांतों से अवगत कराया गया। कैडेट्स को सिखाया गया कि जंगल जैसे इलाकों में मानचित्र के माध्यम से कैसे सही रास्ता खोजा जाता है। इस ज्ञान को कैडेट्स के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया। शिविर के दौरान कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास भी कराया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार, सूबेदार बलकार सिंह, सूबेदार मेजर दर्शन सिंह आदि उपस्थित रहे।