{"_id":"5f74d0f78ebc3e9bce613889","slug":"naurojpur-gurjar-road-turned-into-pits-baghpat-news-mrt5038910185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढ़ों में तब्दील हुआ नौरोजपुर गुर्जर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढ़ों में तब्दील हुआ नौरोजपुर गुर्जर रोड
विज्ञापन
जर्जर बागपत-नौरोजपुर मार्ग से गुजरते वाहन
- फोटो : BAGHPAT
पांच किमी की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे, पैदल चलना भी हुआ दुश्वार
चार साल पहले लोक निर्माण विभाग ने कराई थी मार्ग की मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सड़कों की हालत खस्ता है। बरसात के मौसम में जलभराव के कारण देहात क्षेत्र की सड़कें टूट गई, लेकिन इनकी मरम्मत का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से नौरोजपुर गुर्जर जाने वाला करीब पांच किमी के मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिस कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। दिनभर सैकड़ों वाहन नौरोजपुर गुर्जर मार्ग से गुजरते हैं। आए दिन हादसे होते रहते हैं। दुपहिया वाहन सबसे ज्यादा दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मार्ग की मरम्मत का कार्य करीब चार साल पहले लोक निर्माण विभाग ने कराया था। ग्रामीणों ने पिछले दिनों ही एसडीएम सदर से मिलकर मरम्मत की मांग की थी।
लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
बागपत। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है। लोनिवि के अभियंता रविदत्त का कहना है कि प्रस्ताव तैयार कराया गया है, जिले के अन्य सड़कें भी शामिल हैं। जल्द ही कार्य कराया जाएगा।
किसने क्या कहा
- सिसाना गांव के ऋषिपाल का कहना है कि निर्माण के दौरान उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया था, जिस कारण सड़क टूट गई। दोबारा जल्द निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
नौरोजपुर गुर्जर रोड निवासी सीताराम का कहना है कि आए दिन हादसे होते हैं। गड्ढों की वजह से दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
नौरोजपुर गुर्जर रोड कृष्णपाल का कहना है कि मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। नौरोजपुर और सिसाना गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नौरोजपुर गुर्जर रोड राजबीर सिंह का कहना है कि इस मार्ग से किसान भी ख्ेातों में जाते हैं। निर्माण नहीं होने से मुश्किल खड़ी हो रही है।