फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   National Highway will be made from Meerut to Panipat, Haryana-UP will send proposals again

मेरठ से पानीपत तक नेशनल हाईवे बने, हरियाणा-यूपी दोबारा भेजेंगे प्रस्ताव

Thu, 09 Jun 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
National Highway will be made from Meerut to Panipat, Haryana-UP will send proposals again
मेरठ से पानीपत तक नेशनल हाईवे बनाने के लिए तैयार किया गया प्रस्तावित नक्शा। - फोटो : BAGHPAT
- मेरठ में नेशनल हाईवे 58 से रोहटा, बरनावा, छपरौली होते हुए पानीपत को सीधे जोड़ने को नेशनल हाईवे बनाने की मांग
विज्ञापन

- सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की
- उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ ही किसानों को फायदा होने की बात कही, तीर्थ स्थानों के लिए भी फायदेमंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ से बरनावा होते हुए पानीपत तक नया नेशनल हाईवे बनवाने के लिए हरियाणा-यूपी दोबारा से प्रस्ताव भेजेंगे। इसके लिए ही सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से बातचीत की। दोनों में इसे लेकर परिवहन मंत्रालय में पैरवी करने पर सहमति हुई। सांसद ने इस नेशनल हाईवे के बनने से यूपी में उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ ही किसानों को बड़ा फायदा होने की बात कही हैं। इस तरह नेशनल हाईवे को मंजूरी मिलती हैं तो यूपी और हरियाणा के बीच एक ओर नेशनल हाईवे हो जाएगा।
इन जगहों से बनाया जा सकता है नेशनल हाईवे
मेरठ में नेशनल हाईवे 58 के रोहटा बाईपास से शुरूआत करके रोहटा, खिवाई, बरनावा, रंछाड, जिवानी, बासौली, मुकुंदपुर, कूडी में यमुना नदी पर हरियाणा-यूपी को जोड़ने के लिए बन रहे पुल से जोड़ने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

सांसद ने नेशनल हाईवे बनने के यह फायदे बताए
- पश्चिमी उप्र के काफी किसान इस नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करके हरियाणा की समालखा, गन्नौर, पानीपत, घरौंडा आदि जगहों की मंडी में सीधे पहुंच सकेंगे। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बागपत के लाक्षाग्रह, पुरा महादेव मंदिर, भगवान राम के पुत्र लव-कुश आश्रम, बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम में आने-जाने की सुविधा होगी।
- हरियाणा, राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों से आने वाले लोग इस नेशनल हाईवे से उत्तर प्रदेश व हरिद्वार के धार्मिक स्थलों हरिद्वार, गढ़, हस्तिनापुर, शुक्रताल आदि जगहों पर आसानी से पहुंच सकेंगे।

- मेरठ में खेल उद्योग काफी प्रचलित है और यहां के खेल उत्पाद विदेशों तक जाते हैं। इन उद्योग को इस नेशनल हाईवे से बढ़ावा मिलेगा।
मेरठ से रोहटा, बरनावा होते हुए कूड़ी नांगल में यमुना पुल तक नेशनल हाईवे बनवाने के लिए परिवहन मंत्रालय को पहले प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद मामला थोड़ा शांत पड़ गया था। मगर, अब इस नेशनल हाईवे को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से बात हुई है। इसे लेकर परिवहन मंत्रालय में दोबारा प्रस्ताव भेजकर बातचीत की जाएगी, जिससे नेशनल हाईवे की मंजूरी मिले और उसका निर्माण कराया जा सके। - डा. सत्यपाल सिंह, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed