फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Naresh Tikait said now Muslims will never trust RLD

नरेश टिकैत की दो टूक: अब मुस्लिम कभी नहीं करेंगे रालोद पर भरोसा, पार्टी को भविष्य में उठानी पड़ेगी परेशानी

Sun, 07 Apr 2024 09:13 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, दाहा
अमर उजाला नेटवर्क, दाहा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Apr 2024 09:13 PM IST
सार

गठबंधन पर नरेश टिकैत ने कहा कि गठबंधन से क्षेत्र के लोगों में मलाल है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। मुस्लिमों ने जितना रालोद पर विश्वास जताया था, वह अब खत्म हो गया है।

विज्ञापन
Naresh Tikait said now Muslims will never trust RLD
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि रालोद ने भाजपा के साथ गठबंधन करके मुस्लिमों का विश्वास खोया है। मुस्लिम कभी रालोद पर भरोसा नहीं करेंगे, जिससे भविष्य में परेशानी उठानी पड़ेगी। 

विज्ञापन

बागपत के दोघट कस्बे में रविवार को भाकियू नेता राजेंद्र सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि चुनाव में सभी दल जितवाने के लिए कह रहे है। सरकार का चुनावी घोषणा पत्र किसान, शिक्षा, व्यापारियों के लिए अच्छा है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कुछ याद नहीं रहता है। जिसके चलते देश का किसान आंदोलन करने को मजबूर रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर हम किसी को नहीं रोकेंगे। संगठन के कार्यकर्ताओं पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है जो किसी भी पार्टी के झंडे या बैनर न लगाएंगे और न ही प्रत्याशी की गाड़ी में बैठेंगे।
विज्ञापन

गठबंधन पर उन्होंने कहा कि गठबंधन से क्षेत्र के लोगों में मलाल है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। मुस्लिमों ने जितना रालोद पर विश्वास जताया था, वह अब खत्म हो गया है। भविष्य में परेशानी भी बढ़ेंगी। इस मौके पर थांबा चौधरी यशपाल सिंह, चौधरी देवेंद्र सिंह तोमर, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, गौरव, धर्मेंद्र राठी, राजीव राणा, पूर्व प्रधान देवेंद्र राणा, एडवोकेट तेजवीर मौजूद रहे।

आजमपुर मुलसम में बुजुर्ग का 110वां जन्मदिन मनाया
आजमपुर मुलसम गांव में रहने वाले चौधरी मांगेराम की उम्र 110 वर्ष बताई गई है। जिनके परिवार वालों ने बताया कि मांगेराम की बहन बचनों की उम्र भी 104 वर्ष है जो बरवाला गांव में है। मांगेराम आर्य के बड़े बेटे सेवानिवृत अध्यापक नैन सिंह आर्य की उम्र भी 84 वर्ष है। बताया गया कि मांगेराम पूरी तरह स्वस्थ्य है जो खुद खेतों में चले जाते है। मगर उनको परिवार वाले खेतों में जाने से रोकते है। वह सिर पर पगड़ी और लंबी मूंछ रखने के शौकीन है। मांगेराम आर्य के जन्मदिन पर रविवार को यज्ञ किया गया, जिसमें कई राज्यों से आए लोगों ने आहुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed