फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Naresh Tikait said in a program at Baghpat that all promise did not complete by government

UP: नरेश टिकैत बोले- वादों से मुकरने का खामियाजा भुगतेगी सरकार, तेहरवीं कार्यक्रम में पहुंचे थे बागपत

Thu, 22 Sep 2022 07:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Sep 2022 07:44 PM IST
सार

तेहरवीं के कार्यक्रम में पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार अपने सभी वादों से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
Naresh Tikait said in a program at Baghpat that all promise did not complete by government
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार अपने सभी वादों से मुकरती जा रही है। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बिजली के दाम बढ़ रहे हैं और किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


नरेश टिकैत ने गुरुवार को बागपत के दोघट में अपने बहनोई शिवकुमार सिंह की रस्म पगड़ी (तेहरवीं) के कार्यक्रम में पहुंचे थे। विकास राणा के आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि किसान गन्ना भाव से लेकर गन्ना बकाया भुगतान की समस्या से जूझ रहा है। सरकार चुनाव में किए वादों से मुकर गई है। सरकार सत्ता में आने के बाद खेती के लिए फ्री बिजली देने का वादा भी भूल गई है। किसानों के गन्ने पर वाजिब दाम नहीं दिया जा रहा है। सरकार की अनदेखी के कारण किसान परेशान है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: मनचलों की करतूत से उजड़ गई दुनिया, छह महीने पहले हुई थी पूजा की शादी, पति का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर में मुआवजे को लेकर किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। किसानों की भूमि संबंधी त्रुटि दूर नहीं कराई गई है। मौके पर गौरव टिकैत, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह, विवेक चौहान, भैंसाना मिल यूनिट हैड जंगबहादुर तोमर, गन्ना प्रबंधक योगेंद्र डबास, देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, धूम सिंह, विकास, विरेंद्र सिंह, विराट, यशपाल, राजेंद्र चौधरी, रामकुमार राठी, कृष्णपाल राणा, आनंद छिल्लर, रामछैल पंवार, विकास कुमार, विरेंद्र सिंह, गुड्डू मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed