फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nangla Bahlolpur farmer shot dead

नंगला बहलोलपुर के किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 17 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nangla Bahlolpur farmer shot dead
बागपत के नंगला बहलोलपुर गांव निवासी किसान अनिल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : BAGHPAT
नंगला बहलोलपुर के किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

सोनीपत के खुर्रमपुर के किसानों ने किया हमला, भाजपा पार्षद समेत 10 नामजद और 20-22 अज्ञात पर मुकदमा
यूपी-हरियाणा सीमा विवाद : फसल काटने को लेकर कई दिन से चल रहा था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी-हरियाणा सीमा पर कई दिन से चल रहा तनाव शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। सोनीपत जिले के खुर्रमपुर गांव के जंगल में बागपत के नंगला बहलोलपुर के किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 10 नामजद और 20-22 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हरियाणा के सोनीपत जिले के खुर्रमपुर गांव में नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों की कृषि भूमि है। इस भूमि पर खड़ी फसल काटने का विरोध खुर्रमपुर के किसान कर रहे थे। यूपी के किसान सोनीपत के डीसी श्यामलाल पूनिया से मिले थे। डीसी के आदेश पर बृहस्पतिवार को हरियाणा पुलिस की सुरक्षा में यूपी के किसानों ने फसल काटी थी। शुक्रवार सुबह नंगला बहलोलपुर निवासी किसान अनिल (45) पुत्र कांशीराम परिजनों और मजदूरों के साथ खेत पर पहुंचा, तो खुर्रमपुर के किसान वहां ट्रैक्टर लेकर पहले से मौजूद थे, जो अनिल व अन्य किसानों की सरसों की फसल उठाकर ले जा रहे थे। अनिल ने विरोध किया तो इन लोगों ने कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से अनिल गंभीर घायल हो गया, हमलावर फरार हो गए। परिजन अनिल को लेकर सोनीपत के अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों ने सोनीपत के कुंडली थाने में भाजपा पार्षद नंदकिशोर, राजकुमार, मनोज, सचिन, विजय, अमित, सूदन, हरपाल, देवेंद्र, रामगोपाल निवासीगण खुर्रमपुर और 20-22 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed