फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Namaz will be held in mosques if there is no space in Idgah

ईदगाह में जगह नहीं होने पर सड़क की जगह मस्जिदों में होगी नमाज

Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Namaz will be held in mosques if there is no space in Idgah
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। ईद की नमाज पढ़ने के दौरान ईदगाह में जगह कम होने पर मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी। जमीयत उलमा के पदाधिकारियों ने डीएम को ऐसी 16 मस्जिदों के नाम सौंपे हैं, जिनमें ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए वहां सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं बेहतर कराने की मांग की गई है।
जमीयत उलमा के पदाधिकारी शहर काजी हबीबुर्रहमान व जिला महासचिव हाफिज कासिम ने डीएम राजकमल यादव को पत्र सौंपा है। उसमें कहा कि हर साल ईदगाह में नमाज अदा की जाती है। इस बार प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार नमाज अदा की जाएगी। इस बार मस्जिदों में नमाज पढ़ाई जाएगी। जिससे सड़कों पर नमाज अदा करने की जरूरत न पड़े। इस बार ईदगाह, जामा मस्जिद तहसील वाली, मोमीन मस्जिद, रहमानी मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, फूंस वाली मस्जिद, तकिया वाली मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद, जन्नतुल फिरदोस मस्जिद, मन्ना हाल मस्जिद, राजपूतान मस्जिद, जामिउल उलूम मदरसा अशरफया, मक्का मस्जिद, मस्जिद आयशा, छत्ता मस्जिद, सोफियान मस्जिद में ईद अदा की जाएगी। इन जगह पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने सोमवार को निरीक्षण किया। इसके साथ ही बागपत में कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि सभी जगह सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं बेहतर की गई हैं।
विज्ञापन

आज सुबह आठ बजे होगी ईद की नमाज
शहरकाजी हबीबुर्रहमान ने बताया कि ईद की नमाज सुबह आठ बजे होगी। उन्होंने लोगों से सड़क़ों पर नमाज न पढ़ने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने सभी से संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अदा करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed